राम नगरिया में अग्निशमन विभाग कल्पवासियों को करे जागरूक: ईश्वरदास

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मेला रामनगरिया में लाखों कल्पवासी इस समय तप और ध्यान में लींन हैं| लिहाजा जरा सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है| अधिकतर कल्पवासी भोजन बनाने के लिए गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहें है| लेकिन उसको आग लगने से बचाने या आग लगने पर उसे बुझानें के त्वरित तरीके नही मालूम हैं| लिहाजा उन्हें जागरुक करनें के लिए महंत ईश्वर दास महाराज नें जिला प्रशासन से मांग की है|

शहर के पांचाल घाट स्थित मेला रामनगरिया में 6 नंबर सीढ़ी गुरुकृपा अन्न क्षेत्र स्थित जनपद शाहजहाँपुर मल्लपुर कांठ निवासी देवीश्री झोपड़ी डालकर कल्पवास कर रहीं है| बीते सोमवार देर शाम वह गैस पर दूध गर्म कर रहीं थी, उसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गयी, भला हुआ कि सिलेंडर की आग को समय रहते बुझा लिया गया था| जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया|

दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास महाराज (ब्रह्मचारी) नें जिला प्रशासन से मांग करते हुआ बताया कि मेला परिसर में रह रहे कल्पवासियों को दमकल विभाग के लोग आकर जागरूक करें| उसे सिलेंडर में आग लगने पर उसे बुझानें के गुर बतायें| जिससे भविष्य में होनें वाली घटनाओं से बचने के लिए काफी लाभ मिलेगा| इस मामले में जिलाधिकारी से भी वार्ता की जायेगी|
सीओ अग्निशमन वीपी त्रिपाठी ने बताया कि कल्पवासियों को लगातार जागरूक किया जा रहा है| लेकिन कल्पवासी गैस सिलेंडर को झोपड़ी में जमीन में दबाकर रखते हैं जिससे आग लगने का खतरा अधिक रहता है| दमकल की टीम लोगों को जागरुक कर रही है|