फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) चाचा का असलहा लेकर प्रदर्शन कर वीडियो वायरल करनें के मामले में जेएनआई नें प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी| जिसका बड़ा असर हुआ| पुलिस नें मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस नें असलहा बरामद भी कर लिया | पुलिस अब लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही करनें की तैयारी कर रही है| 
थाना अमृतपुर के ग्राम पिथनापुर निवासी शिक्षक दम्पत्ति के साथ घर में घुसकर मारपीट कर जानलेवा हमला करने के आओपी रोहित उर्फ कृष्णा पुत्र संजीब उर्फ बबलू डबल बैरल बंदूक लेकर प्रदर्शन कर रहा था| जेएनआई पर खबर का प्रकाशन होनें के बाद पुलिस हरकत में आयी | पुलिस नें मामले में जाँच की| बीती रात उपनिरीक्षक कल्लू सिंह थाना अमृतपुर नें मामले में मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि 
बीते 17 जनवरी 2024 जन्मदिन के अवसर पर रोहित उर्फ कृष्णा जिस बंदूक का प्रदर्शन कर रहा है| वह उसके चाचा विपिन कुमार सिंह पुत्र धनपाल का है| जो विपिन की पत्नी रंजना ने उसके हाथ में दिया था| मुकदमा दर्ज होनें के बाद पुलिस अब शस्त्र लाइसेंन्स निरस्तीकरण की कार्यवाही कर रही है|
थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| शस्त्र निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जायेगी| 


खबर का बड़ा असर: असलहा प्रदर्शन के मामले में मुकदमा दर्ज, लाइसेंस निस्तीकरण की होगी कार्यवाही



