सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव को सौंपी पीडीए जन पंचायत की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल से जिलाध्यक्ष चद्रपाल यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों नें भेट कर आगे के दिशा निर्देश लिये|

संगठन के नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 27 जनवरी 2025 से शुरू होने वाली पीडीए जन पंचायत के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने जनपद के प्रमुख नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियों और बीते माह में किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रस्तुत की। अखिलेश यादव ने रिपोर्ट का अवलोकन कर इस पर विचार करने का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने जिलाध्यक्ष को निर्देश दिये कि पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम की प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को भेजी जाये। मुलाकात में जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव और युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह यादव भी शामिल रहे।