बीजेपी जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में डा.वीके गंगवार आगे

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते काफी दिनों से बीजेपी जिलाध्यक्ष पद की जद्दोजहत अब समाप्ति की तरफ है| पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो डा. वीके गंगवार का पार्टी जिलाध्यक्ष पद के लिए नाम सबसे आगे है|

दरअसल 11 जनवरी को बीजेपी जिलाध्यक्ष पद के लिए 42 नामांकन हुए थे| जिसके बाद दो नामंकन और लिए गये| जिसमे जय गंगवार व पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता के नाम शामिल थे| नामांकन वाले दिन ही निरीक्षण भवन फतेहगढ़ में जनप्रतिनिधियों नें बैठक कर पांच नामों के पैनल पर सहमती दी| फतेहचंद वर्मा, संदीप शाक्य, रुपेश गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, भूदेव राजपूत के नाम शामिल थे| उसके बाद पैसनल सार्वजनिक हो गया | जिससे पार्टी के अंदरखानें में उठा-पटक मच गयी| इसके बाद तीन नामों क पैनल चर्चा में रहा जिसमे फतेहचन्द्र वर्मा, जय गंगवार व विधायक सुशील शाक्य के पुत्र संदीप शाक्य के नाम तेजी के साथ चर्चा में रहे| लेकिन पार्टी के कुछ जनप्रतिनिधियों की गुणा-गणित काम आयी और किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा.वीके गंगवार का नाम जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे आ गया| माना जा है कि जल्द घोषणा भी हो सकती है| डा. वीके गंगवार किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, चुनाव में विधानसभा संयोजक आदि पदों पर रहें हैं |
पूर्व विधायक व जिला उपाध्यक्ष नें की शिकायत
डा. वीके गंगवार का नाम दौड़ में आगे आने के बाद पार्टी के एक पूर्वविधायक व संगठन के उपाध्यक्ष नें आला कमान से शिकायत भी की है|