फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नशीली दवाओं के मामले में एक मेडिकल स्टोर संचालक को हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने उठा लिया|
शहर के श्याम नगर भोपतपट्टी निवासी एक युवक का नेहरु रोड़ पर मेडिकल स्टोर है| शुक्रवार को हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सहायक उपनिरीक्षक विजेंद्र कुमार नें शहर कोतवाली में आमद करायी और उसके बाद टीम के साथ दबिश लेकर मेडिकल स्टोर संचालक को उठा लिया| मामले बताया गया की एनडीपीएस का एक मामला नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के यहाँ दर्ज है, जिसके चलते मेडिकल संचालक को उठाया है| कोतवाल राजीव पाण्डेय नें बताया कि मामला संज्ञान में आया था | पूर्ण जानकारी नही है |
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



