भारी मात्रा में चाइनीज मांझा के साथ महिला गिरफ्तार

0
525

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस नें भारी मात्रा में चाइनीज बरामद कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है| जिससे चाइनीज मांझा विक्रेताओं में खलबली है| पुलिस नें महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|
थाना पुलिस नें चाइनीज मांझा विक्रेता जमीला पत्नी चाँद मियां निवासी खटकपुरा सिद्दीकी को गिरफ्तार किया| उसके पास से पुलिस को 31 बड़ी कोन को पकड़ा है| इंस्पेक्टर शहर राजीव पांडेय व उनकी टीम नें मुखबिर की सूचना पर लिंजीगंज आम वाली मस्जिद में मकान की छत से पकड़ लिया| महीला 1000 हजार रूपये प्रति कोन के हिसाब से बिक्री कर रही थी| जाँच दारोगा राहुल सिंह को दी गयी है|
चाइनीज मांझा से बालक के हाथ के दोनों पंजे कटे

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर कलां निवासी रामवीर का 15 वर्षीय पुत्र देव के पतंग उड़ाते समय चाइनीज डोर खीचने में दोनों हाथों की उंगलियों में गहरे घाव हो गये, जिससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना पर परिजनों ने आनन फानन में जिला अस्पताल लोहिया में बुधवार दोपहर करीब 1:50 पर भर्ती कराया है। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने किशोर को भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया।

[adrotate banner="3"]



[adrotate banner="2"]