ड्रेगन की डोर नो-मोर: विकास मंच ने सौंपा ज्ञापन

0
441

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) चाइनीज मांझा की बिक्री के विरोध में फर्रुखाबाद विकासमंच नें डीएम-एसपी को ज्ञापन सौंप कर सख्त कार्यवाही की मांग की|
फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भइयन मिश्रा ने मांझा के खिलाफ चलते रहे उनके आंन्दोलन के तहत पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद आलोक प्रियदर्शी तथा जिलाधिकारी फर्रुखाबाद की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल को पूरे शहर में खुलेआम चाइनीज़ मांझा हर दुकान से बिक्री किए जाने के सम्बध में ज्ञापन सौंपा| भईयन मिश्रा ने कहा कि बहुत बड़ा दुर्भाग्य है की लोकल पुलिस को सब जानकारी होने के बाद भी चाइनीस मांझा बिक्री बंद होने की जगह लगातार हो रहा है| कोमल पांडेय, पंकज मिश्रा सरताज खान, अतहर जाफरी, पवन तिवारी, सोनू पांडे, आलोक वाजपेयी, आलोक मिश्रा, निशु दुबे, मोहित खन्ना, श्यामेंद्र दुबे रहे

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]