साइबर अपराधियों की नई चाल,एक क्लिक में खाली हो सकता है आपका खाता

डेस्क:डिजिटल इंडिया के नए युग में जहां यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस UPI ने भुगतान प्रणाली को तेज और सरल बना दिया है,वहीं इसके जरिए साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया पैंतरा चल दिया है।ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें साइबर ठग भोले-भाले और तकनीकी रूप से कम जानकारी रखने वाले लोगों को निशाना बना रहे हैं।इन ठगों का नया हथकंडा बेहद खतरनाक है। वे अनजान नंबरों से काल कर खुद को आम आदमी या जरूरतमंद बताकर पीड़ितों की भावनाओं का फायदा उठाते हैं। कॉल के दौरान ठग यह दावा करते हैं कि उन्होंने गलती से आपके खाते में पैसे भेज दिए हैं।

इसके बाद वे एक लिंक भेजकर पीड़ित से अपना बैलेंस चेक करने का अनुरोध करते हैं। इस लिंक पर क्लिक करते ही व्यक्ति को यूपीआई पिन डालने के लिए कहा जाता है,जो असल में एक फिशिंग वेबसाइट होती है। जैसे ही व्यक्ति अपना पिन डालता है, ठग उसके खाते से पैसे निकाल लेते हैं। यह ठगी इतनी चतुराई से की जाती है कि आपको को शुरुआत में इसका अंदाजा भी नहीं होता।इस धोखाधडी से बचने का एकमात्र साबधानी ही उपाय है,किसी भी फ़ोन कॉल के बहकावे में ना आकर साबधानी से इन साइबर ठगों को मुंहतोड़ जबाब देना ही एकमात्र बिकल्प है| ऐसी कोई भी घटना होने पर इसकी सूचना तत्काल 1930 एक राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करे|