धूप के तेवर तल्ख़ होने से नदारद हुई ठण्ड

0
517

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोहरा व शीतलहर से परेशान लोगों के लिए यह सप्ताह राहत भरा रहा। धूप खिलने से लोग अपने घरों से निकले जिससे बाजारों में रौनक वापस लौट आई है। धूप में बच्चों और बुजुर्गों ने आनंद लिया। नए साल के बाद से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी दिन में खिली धूप लोगों को राहत देती है तो कभी धूप के बीच सर्द हवा लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर देती है। विगत कई दिनों से तेज धूप के निकलने से सर्दी का असर बहुत कम हो गया है|बाजारों में खरीददारी करने वालों की भीड़ बढने लगी है।
ठंड के बीच सुबह से धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है ।धूप निकलने से लोग अपने घरों से निकलकर धूप का लाभ उठाने लगे। सरकारी कार्यालय के कर्मी अपने कार्यालय के बाहर धूप में कुर्सी लगा काम को निपटाते नजर आए। दोपहर में धूप की गर्माहट का अहसास होने पर छोटे-छोटे बच्चे खेलकूद में मग्न हो गए। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अभी मौसम में इसी तरह से उतार चढ़ाव होता रहेगा।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]