फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) फर्रुखाबाद विकास मंच ने एक सैकड़ा जरूरत मंदो को वितरित किये| सर्दी में कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल गये|
नगर के माधोपुर स्थित धारा नगरी जैन वाटिका में कंबल वितरण का कार्यक्रम शनिवार दोपहर आयोजित हुआ। विकास मंच के संस्थापक मोहन अग्रवाल ने कादरी गेट थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह व जिलाध्यक्ष विकास मंच भईयन मिश्रा के साथ कंबल वितरण किया| मोहन अग्रवाल ने 110 वर्ष की वृद्ध महिला को कम्बल देकर वितरण की शुरुआत की। जिसके बाद एक सैकड़ा लोगों को कंबल दिये गये| उन्होंने कहा कि बुजुर्गों और गरीबों की सेवा करने वालों पर हमेशा ईश्वर की कृपा बनी रहती है। सेवा भाव रखने से मन शुद्ध रहता है और आत्मा भी पवित्र रहती है। थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह, भईयन मिश्रा व जिला महामंत्री कोमल पांडेय ने भी विचार रखे| विकास मंच नगर अध्यक्ष राहुल जैन,अमन जैन ने किया।



कम्बल पाकर खिले जरूरत मंदों के चेहरे
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


