आशुतोष कुमार द्विवेदी फर्रुखाबाद के नये जिलाधिकारी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती देर रात शासन नें फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी का तबादला कर दिया| उनकी जगह पर आशुतोष कुमार द्विवेदी की तैनाती की है|
अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा आशुतोष कुमार द्विवेदी को शासन ने फर्रुखाबाद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है| वहीं फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी डा. विजय कुमार सिंह को मेरठ का जिलाधिकारी बनाया गया है| डॉ. विजय कुमार को 30 जनवरी 2024 को फर्रुखाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया था| वहीं आशुतोष कुमार द्विवेदी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोयडा के पद पर 4 सितंबर 2023 से कार्यरत थे|