प्रदेश में कड़ाके की ठण्ड के बीच बारिश का अलर्ट जारी

0
514

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। दिन के समय थोड़ी धूप निकल रही है जबकि शाम होते ही ठंड का सिलसिला शुरू हो जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में रात के समय भीषण ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश की सम्भावना जताई है|
बारिश की भी संभावना:
प्रदेश में आज बुधवार 15 जनवरी को मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, संभल सहित 32 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाए रहने का अलर्ट है। कई जिलों में बारिश की भी संभावना है। साथ ही इटावा,मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर में सबसे कम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।16 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा और बलरामपुर जिले में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।पश्चिमी विक्षोभों के चलते मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]