क्षत्रिय महासभा की बैठक में समाज को एक जुट करनें पर जोर

0
622

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे समाज को एक जुट करनें पर जोर दिया गया|

शहर के बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में पंहुचे प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह नें समाज के लोगों को सम्बोधित किया| जिसमे संगठन को मजबूत करनें और समाज को एज जुट करनें पर जोर दिया| बैठक में मौजूद सभी लोगों को समाज के पांच-पांच लोगों को संगठन से जोड़ने पर चर्चा हुई| इसके साथ ही महाराणा प्रताप की प्रतिमा बस अड्डे पर लगना प्रस्तावित होंने पर सरकार को धन्यवाद दिया गया| बैठक में गंगा की बेहतर सफाई ना होनें पर भी चिंता व्यक्त की गयी| इसके साथ ही मेला श्रीराम नगरिया को राजकीय मेला घोषित करनें की मांग की गयी|
इस दौरान राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर, राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेन्द्र सिंह (राजू) प्रदेश सचिव अनिल प्रताप सिंह, जिला मंत्री बृजेश सिंह परिहार, कोषाध्यक्ष अरविन्द सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह राठौर , लक्ष्मण सिंह रह| संचालन अनिल सिंह राठौर ने किया|




[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]