सेंट्रल जेल के पांच कैदियों को जागी समय पूर्व रिहाई की आस

0
566

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समय पूर्व रिहाई के लिए बंदियों की दया याचिका पर सुनवाई के लिए समिति नें विचार विमर्श किया गया, समिति की रिपोर्ट के बाद ही रिहाई प्रक्रिया पर कार्यवाही होगी|
सेट्रल जेल फतेहगढ़ पंहुचे जिलाधिकारी डा. संजय सिंह, एसपी आलोक प्रियदर्शी आदि अधिकारियों की समिति के समक्ष कुल पांच बंदी पेश किये गये| जिनकी सजा 14 साल पूर्ण हो चुकी है| शासन देश के अनुसार समिति नें उनके अभिलेखों आदि का अवलोकन किया| समिति के सामने बंदियों के आचरण की भी जानकारी की| जेलर सेन्ट्रल जेल ने बताया कि अभी मानक को पूरा करने वाले 5 कैदी पेश किये गये थे| समिति की आख्या आनें पर ही आगे की प्रक्रिया को गति दी जायेगी|



[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]