कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर आई मुस्कान

0
411

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कंबल के सहारे घरों में लोग सो जाते हैं, लेकिन उनकी जिदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंडी रात गुजारते हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए समाज सेवी हाथ आगे बढ़ाने लगे हैं।
नगर के अस्पताल संचालक विनोद अग्निहोत्री नें डा. मनोज मेहरोत्रा के साथ अस्पताल में ही ठंड से बचने के लिए जरूरतमंद व असहाय लोगों को कंबल वितरण किए। उन्होंने कहा कि नगर में ऐसे भी जरूरतमंद लोग हैं जिनके पास ठंड से बचने के लिए साधन नहीं है। जरूरतमंदों की मदद करना पुण्य का काम है। समाज के संपन्न लोगों को जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए|





[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]