फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबन्धक सभा की कमेटी का गठन किया गया| जनपद के 39 प्रबन्धकों ने कार्यकारिणी गठन की कार्यवाही में भाग लिया| कमेटी में विनीत अग्निहोत्री को जिलाध्यक्ष पद पर चयनित किया गया| 
शहर के रामानंद बालिका इंटर कालेज में आयोजित किया गया| जिसमे कार्यकारिणी का गठन प्रान्तीय नेतृत्व के रूप में नामित पर्यवेक्षक,मण्डल संयोजक प्रभाकर श्रीवास्तव के संरक्षण में सम्पन्न हुआ | स्वामी रामानन्द बालक इण्टर कालेज, सहित फर्रुखाबाद/कन्नौज के एक दर्जन विद्यालयों के प्रबन्धक विनीत अग्निहोत्री को जिलाध्यक्ष पद पर चयनित किया| पियूष राठौर प्रबन्धक शक्ति सैनिक इण्टर कालेज, मौधा को कार्यकारी अध्यक्ष, मदन मोहन कनौडिया बालिका इ०का०, फर्रुखाबाद के प्रबन्धक शाह सुनील अग्रवाल एवं प्रबन्धक डीपीएस० इण्टर कालेज, रठौरा, फर्रुखाबाद के प्रबन्धक सर्वेश कटियार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मीरा देवी, प्रबन्धक दयानन्द इण्टर कालेज, अमृतपुर, फर्रुखाबाद को उपाध्यक्ष, डा० विकास शर्मा, प्रबन्धक केएसआर इण्टर कालेज, कम्पिल, फर्रुखाबाद को महासचिव, अनुराग मिश्रा, प्रबन्धक शास्त्री इण्टर कालेज, चन्दुइया, फर्रुखाबाद एवं ज्ञानेन्द्र गंगवार, प्रबन्धक राजाराम इण्टर कालेज, अचरा खलवारा फर्रुखाबाद को सचिव, निखिल यादव प्रबन्धक राष्ट्रीय जनता उ०मा० विद्यालय अचरा खलवारा को कोषाध्यक्ष एवं मनोज पाण्डेय, वीरेन्द्र सिंह, प्रवीण कुमार, सुभाष कृष्ण सक्सेना, उदयराज वर्मा, अशोक यादव व नरेन्द्र सिंह को सदस्य कार्यकारिणी का मनोनीत किया गया| समिति की घोषणा के बाद समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत गया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विनीत अग्निहोत्री एवं संरक्षक श्यामपाल यादव, डा० जितेन्द्र यादव व राम नारायण मिश्रा द्वारा सम्मानित किया गया।
अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबन्धक सभा की कमेटी का गठन, विनीत अग्निहोत्री अध्यक्ष मनोनीत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



