फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) क्रिसमस की सभी तैयारियां मंगलवार को पूरी हो गई। पूर्व संध्या पर शहर के प्रमुख गिरिजाघर रंगबिरंगी झालरों से जगमग हो गए, जो सभी के आकर्षण का केंद्र बने रहे। 
वहीं ईसाई परिवारों में भी जबरदस्त उत्साह रहा। प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाने के लिए गुब्बारों, सितारों, क्रिसमस ट्री आदि से अपने-अपने घरों को खूब सजाया। इस दौरान बाजारों में भी रौनक रही। उपहार के साथ क्रिसमस ट्री, सांता क्लाज के मुखौटे और टोपियों आदि की लोगों ने खरीदारी की।
ईसाई समाज के लोग क्रिसमस के स्वागत की तैयारी में दिनभर जुटे रहे। सीएनआइ चर्च बढ़पुर, सीएनआइ सिटी चर्च घुमना व रखा चर्च को दुल्हन की तरह सजाया गया| रात 12 बजे प्रभु यीशु मसीह का जन्म होते ही केक काटकर खुशियां मनाई जाएंगी। मंगलवार को सभी चर्च में आसपास के इलाके के लोग बड़ी तादाद में मसीह समाज के लोग प्रार्थना सभा में भाग लेंगे। गिरजाघरों में प्रभु के जन्म की झांकी भी सजाई गई है। चर्च में सुबह 10 बजे प्रार्थना सभा आयोजित होगी, साथ ही समाज के लोगों का प्रीतिभोज होगा।
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर गिरजाघर हुए जगमग
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



