लोहिया अस्पताल में कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग

0
260

फर्रुखाबाद:(नगर संवाद दाता) लोहिया अस्पताल में पड़े कूड़े के ढेर में आग लग लगी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दमकल की दो गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। शुक्रवार को शाम को अचानक लोहिया अस्पताल के मुख्य द्वार के भीतर मैदान में पड़े कूड़े में अचानक आग लग गई । जिसे देखकर स्वास्थ्य कर्मी घरों से बाहर आ गए । मामले की जानकारी दमकल को दी गई । दमकल की एक छोटी व एक बड़ी गाड़ी पहुंची । दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]