बैंड बाजों के साथ निकाली गोवर्धन की शोभायात्रा

0
319

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर में सोमवार को बैंड बाजों के साथ 31 वीं गोवर्धन की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।


शहर के अंगूरीबाग से निकाली गयी भगवान गोवर्धन की शोभायात्रा साहबगंज चौराहा, घुमना,चौक, नाला मछरटटा होते हुए अंगूरीबाग पंहुची जहां पूजा अर्चना के साथ इतिश्री किया गया | कस्बे में जगह-जगह लोगों ने भगवान गोवर्धन की आरती उतारी। शोभायात्रा में श्री कृष्ण राधा,शेरावाली माता, शिव जी, काली माँ, हनुमान की सुंदर-सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। बॉबी दुबे आज़ाद, राजू भारद्वाज, दिलीप, अमन जैन, सुन्दर गुप्ता, कुलभूषण श्रीवास्तव,बबलू कुशवाहा, दुष्यंत सिंह तोमर, नरेंद्र आर्य, आदेश अवस्थी,राघव दत्त मिश्रा, नवीन मिश्रा,प्रभात मिश्रा आदि रहे |



[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]