सपा व कांग्रेस विधायकों नें नही किया संकिसा का विकास: सुशील शाक्य

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(संकिसा संवाददाता) दो दिवसीय बुद्ध महोत्सव का बुधवार को विधायक सुशील शाक्य ने फीता काटकर शुभारंभ किया। महोत्सव में भीड़ उमड़ी| वहीं उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज जोगेन्द्र कुमार व मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने डीएम डा. वीके सिंह, एसपी आलोक प्रियदर्शी के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया|


थाना मेरापुर के संकिसा में 16 व17 अक्टूबर को बुद्ध महोत्सव है| जिसमे प्रथम दिन बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी संकिसा पंहुचे और पूजा अर्चना की| शुभारम्भ के दौरान विधायक सुशील शाक्य नें कहा कि वह बीते 1960 से संकिसा आ रहें है| पूर्व में सपा वकांग्रेस के विधायक रहे उन्होंने संकिसा की तरफ ध्यान नही दिया| मैंने संकिसा में विकास का संकल्प लिया है। उन्होंने भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण भी किया। संचालन सहसंयोजक नागेंद्र शाक्य ने किया।