सपा नेता ने बताया अपने वयान को फर्जी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा जिला उपाध्यक्ष का एक वयान प्रेस नोट के माध्यम से दिया गया था| जिसे उनके द्वारा फर्जी बताया गया है|

दरअसल बीते दिन सपा महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के बजरिया स्थित घर पर सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुन्यतिथि मनायी थी| जिसका एक प्रेस नोट मीडिया को भी दिया गया था| जिसमे जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव का सपा जिला कमेटी को लेकर दिया गया था| सपा नेता पुष्पेन्द्र यादव ने प्रेस नोट में दिये गये वयान को गलत बताया| उन्होंने जबाबी प्रेस नोट जारी कर कहा की उन्होंने सपा जिला कमेटी व जिलाध्यक्ष पर कोई भी वक्तव्य नही दिया|