धूमधाम से निकली अग्रसेन महाराजा की शोभायात्रा

0
394

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर शहर के मुख्यमार्गों पर महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत कर पुष्पवर्षा की गई।
शहर के भारतीय पाठशाला से शुरू होकर शोभायात्रा लोहाई रोड चौक, नेहरू रोड , नितगंजआ, स्टेट बैंक रोड होते हुए अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हुई| शोभायात्रा में भक्तिगीतों की धुनों पर युवा थिरक रहे थे। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत कर आरती उतारी गयी| समाज के अन्य लोग महाराजा अग्रसेन के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।महाराजा अग्रसेन के स्वरूप को देखने के लिए सड़क के दोनाें ओर लोगों की भीड़ लगी रही। पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल नें लोहाई रोड़ पर शोभायात्रा में पूजा अर्चना की| मोहन अग्रवाल नें नेहरु रोड पर शोभायात्रा में अग्रसेन महाराज की पूजा कर आरती उतारी| इस दौरान पुलिस ने रुट डायवर्ट कर दिया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]