फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी में विवाद का दौर लगातार जारी है| बीते लगभग महीने भर में ही तीन बार नेताओं में आपसी टकराव देखनें को मिला| जहाँ सपा सांसद के सामने ही महानगर अध्यक्ष व विधान सभा अध्यक्ष के बीच महाभारत हो गयी|
दरसल नवाबगंज के उखरा मामले पर डीएम-एसपी से मिलने के बाद सांसद एटा देवेश शाक्य, जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह, महासचिव इलियास मसूरी, महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, विधान सभा सदर अध्यक्ष चन्द्रेश राजपूत आदि निरीक्षण भवन फतेहगढ़ में बैठे थे| चन्द्रेश राजपूत के ऊपर महानगर अध्यक्ष नें चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी की मदद का आरोप लगाया| जिससे विवाद हो गया| जमकर नोकझोंक गाली-गलौज होंने के बाद मारपीट की नौबत का गयी| शोर सुनकर सांसद भी भीतर से बाहर आ गये| पार्टी पदाधिकारियों नें बीच-बचाव कर दिया|
महानगरअध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा नें बताया कि कोई विवाद नही हुआ | कुछ और लोगों से विवाद हुआ था, जिसे शांत करा दिया गया| विधान सभा अध्यक्ष चन्द्रेश राजपूत नें बताया उनके साथ महानगर अध्यक्ष नें अभद्रता की है| वह राष्ट्रीय नेतृत्व को पूरे मामले से अवगत करायेंगे |
सपा सांसद के सामने महानगर अध्यक्ष व विधान सभा अध्यक्ष में विवाद, गाली-गलौज
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



