डेस्क:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी पात्र बुजुर्गों का नामांकन शुरू करने को कहा है ताकि बुजुर्ग आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ उठा सकें।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एलएस चांगसन ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र भेज कर निर्देशित किया कि इस योजना के तहत लाभ लेने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों के नामांकन के लिए मोबाइल फोन एप और वेब पोर्टल में अलग मॉड्यूल बनाया गया है। इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों को इस पोर्टल या एप पर आवेदन करना होगा।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



