फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) श्री राम लीला कमेटी फतेहगढ़ की पत्रिका का विमोचन कर विगत वर्ष के आय व्यय का विस्तृत विवरण दिया गया|
फतेहगढ़ के होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में श्री राम लीला कमेटी में कोषाध्यक्ष चमन टण्डन ने बताया है कि इस साल का हमारा प्रस्तावित व्यय लगभग दस लाख रुपये का है । इस दौरान रामलीला कमेटी की पत्रिका का विमोचन अध्यक्ष रवीश द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव,पंकज अग्रवाल, चमन टंडन आदि के द्वारा किया गया| पदाधिकारियों नें विगत साल के आय-व्यय का विवरण दिया और कहा कि प्रत्येक सहयोग को इस पत्रिका में दर्शाया गया है। अध्यक्ष रवीश द्विवेदी ने बताया कि विगत वर्ष कमेटी ने रामजन्मभूमि पर स्थापना दिवस पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया । रामनवमी पर भी भव्य कार्यक्रम हुआ ।आगामी आयोजन को भव्य रूप से मनाने का कार्यक्रम है । इस बार के समस्त कार्यक्रम पत्रिका में छापे गये हैं ।महामंत्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि हमारी पारदर्शिता के कारण ही हमे भारी जनसहयोग मिल रहा है। भरत मिलाप राजगद्दी एव अन्य कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था भोलेपुर हनुमानजी मन्दिर ,भरतमिलाप में मुन्ना लाल वार्ष्णेय ,और राजगद्दी में पंकज अग्रवाल करते हैं । जनसहयोग से कमेटी के कार्यक्रम स्तर में सुधार हुआ है । विजय दशमी का कार्यक्रम परेड ग्राउंड पर ही होगा। विगत वर्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी अनुमति दिलवायी थी । डॉ. रजनी सरीन भी सहयोग कर रही है। अरविन्द वाजपेयी , बलराम यादव, मनीष अग्रवाल, संजय रस्तोगी, मुन्ना लाल वार्ष्णेय, भूपेन्द्र प्रताप सिंह आदि रहे ।
रामलीला कमेटी की पत्रिका का विमोचन
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


