धूमधाम से किया भगवान गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

0
224


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलेभर में धूमधाम से गणेश चतुर्थी के दिन श्रद्धालुओं द्वारा श्री गणेश भगवान की प्रतिमा जयकारों के साथ विसर्जन किया गया। गणेश विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नगर आया। यह विसर्जन 17 सितंबर तक जारी रहेगा| देखें वीडियो क्लिक करें https://youtu.be/riRyYqpwyUk?si=AJFo0ucM5d902co6
नगर क्षेत्र सहित जिले के कई स्थानों पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम के साथ हुआ। विसर्जन जुलूस में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया अगले बरसा तू जल्दी आ के जयकारे लगाए। साथ ही जमकर अबीर और गुलाल उड़ाए। गणेश जी की प्रतिमा को आकर्षक रुप से सजे पंडाल में सजाकर विसर्जन के लिए ले जा गया। विसर्जन जुलूस में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। भगवान गणेश की पूजा सुबह से शुरू हो गई। भगवान के दरबार पुजारी विधि विधान से गणपति की पूजा-अर्चना की। उसके बाद आरती कर उन्हें भोग लगाया| स्थापित गणेश जी की प्रतिमा के सामने अंतिम दिन हवन कर उन्हें विदाई दी गई। इस दौरान भक्त अबीर-गुलाल की जमकर होली खेली। भक्ति गीतों पर झूमकर नाचे। देखें विडियो लिंक क्लिक करें

[adrotate banner="3"]

लगभग एक सैकड़ा प्रतिमा हुई विसर्जित
शहर के अंगूरीबाग, नरकसा, कतरा डरुनाथ, तलैयाफजल इमाम, देवरामपुर, काशीराम कालोनी, नुनहाई कटरा, खतराना, लोहाई रोड़ व श्याम नगर आदि से लगभग एक सैकड़ा गणेश प्रतिमा विसर्जित की गयीं|
गड्डे खुदवानें में हुई खूब बसूली
दरअसल गंगा घाट पर प्रतिमा विसर्जन के लिए गड्डे खोदने के लिए केबल एक जेसीबी लगायी गयी थी | लेकिन प्रतिमाओं की संख्या अधिक होनें से छोटी मूर्तियों को विसर्जित करनें के लिए स्थानीय लोगों नें गड्डे खुदवानें के नाम पर खूब पैसे की बसूली की|

पांचाल घाट पुल में खुला गड्डा, हो सकता हादसा
पांचाल घाट पुल के ऊपर गड्डा हो गया है| जिससे राहगीरों को काफी खतरा हो सकता है| गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए आनें वाले श्रद्धालु भी गड्डे में पैर जानें से चुटहिल हो सकते हैं| इसके साथ ही किसी मबेशी का पैर भी उसमे जा सकता है| जिला प्रशासन को इस तरफ ध्यान देंना चाहिए|

[adrotate banner="2"]