कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में 18 दावे स्वीकृत

0
139

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की बैठक का आयोजन किया गया| कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में मृतक किसान को 05 लाख का मुआवजा सरकार द्वारा दिया जाता है।
बैठक में बताया गया कि कुल 32 दावे प्रस्तुत किये गये, जिनमे से 18 दावे स्वीकृत किये गये, 09अस्वीकृत किये गये व 05 दावों की पुनः जाँचकर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये। बैठक मे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुभाष चन्द्र प्रजापति आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]