पीएम मोदी व सीएम योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष व प्रभारी सहित 40 पर एफआईआर

0
348

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सुप्रीम कोर्ट के कोटे में कोटा से संबंधित एक फैसले के विरोध में आजाद समाज पार्टी नें प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन देनें के बाद पीएम मोदी और सीएम योगी एक खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी| जिसमें पुलिस नें भीम आर्मी जिलाध्यक्ष व महासचिव सहित 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है|
कोतवाली फतेहगढ़ में दर्ज कराये गये मुकदमें में कहा है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के क्रिमिलेयर के फैसले को लेकर आजाद समाज पार्टी नें प्रदर्शन किया था| ज्ञापन सौंपने के बाद सभी वापस आ रहे थे, भोलेपुर के शिव मन्दिर के निकट पीएम मोदी व सीएम योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गयी| जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| जिसके चलते आजाद समाज पार्टी काशीराम की भीम आर्मी जिलाध्यक्ष नितिन गौतम पुत्र शोभाराम निवासी गढ़ी असरफ अली, जिला प्रभारी राजीव सिंह अन्य 30-40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]