मांग में सिंदूर भरा… सात फेरे लिए, बीच सड़क पर दुल्हन को छोड़ दूल्हा हो गया टल्ली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। मांग में सिंदूर, सुहाग के जोड़े में लिपटी दुल्हन, पति को लेकर लोहिया अस्पताल पंहुची तो मौके पर मौजूद लोग भौचक्के रह गये| स्थानीय लोगों की नजर दुल्हन के लाल जोड़े पर पड़ी। दुल्हन ने जो बताया उसे सुनकर लोगों को आश्चर्य हो रहा है। शादी के महज कुछ घंटे बाद ही दूल्हा नशे में टल्ली हो गया |

जनपद मैनपुरी के भोगांव अलेपुरखेड़ा भोगांव निवासी बृजेश मिश्रा के पुत्र अंकित का विवाह जिला अकबरपुर इकारिया निवासी संगीता के साथ हुई | वह अपने पिता बृजेश के साथ पत्नी संगीता को कार से लेकर रोडबेज बस अड्डे पंहुचे और कार सबार नें बिना निर्धरियत रकम के आगे जानें से मना कार दिया| जिससे वह कार से नीचे उतरे| उसी दौरान अंकित लाल जोड़े में सजी अपनी दुल्हन को छोड़कर कही चला गया| कुछ देर बाद वह बेहोश मिला | उसे संगीता नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| हर किसी की निगाह नई दुल्हन संगीता पर थी| मौके पर तैनात ईएमओ डा. अभिषेक चतुर्वेदी नें बताया कि मरीज अंकित नें एल्कोहल का सेबन किया था| लिहाजा बेहोश हो गया|