चूल्हे की चिंगारी से दो झोपाड़ी राख

0
232


फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) चूल्हे की चिंगारी कुछ ही देर में शोला बनकर दो झोपड़ियों पर कहर बनकर टूटी| आग नें कुछ देर में ही दोनों झोपड़ियों को जलाकर राख कर दिया| ग्रामीणों नें ग्रामीणों नें बमुश्किल आग पर काबू पाया|
थाना क्षेत्र के ग्राम पुरानी चौकी निवासी मुराद अली की पत्नी सोनी अपनी झोंपड़ी में चूल्हे पर खाना बना रहीं थी| उसी दौरान अचानक चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गयी| आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते आग ने दो झोपड़ियां को जलाकर राख कर दिया। आग में 4 कुंतल गेहूं, 2 रजाई, 4 कम्बल, 2 चारपाई, 10 kg चावल जलकर राख हो गए। जब ग्रामीण नुकसान का अनुमान लगाया 10000 रहा है। मुराद अली मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मुराद अली ने बताया है कि बीते दिन ही उन्होंने झोपड़ी रखी थी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज जगभान अपने सिपाहियों के साथ पहुंचे| प्रधान सचिन देव तिवारी ने बताया कि हर संभव मदद की जाएगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]