बीमारी से परेशान महिला नें फांसी लगा दी जान

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पेट दर्द की बीमारी से त्रस्त महिला नें फांसी लगा ली | गंभीर हालत में उसके पति नें महिला को लोहिया में भर्ती कराया| जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया|
थाना राजेपुर के ग्राम बदनपुर निवासी 27 वर्षीय अवन्तिका नें घर में फांसी लगा ली| उसके पति वीर सिंह नें उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया | जहाँ डा. ध्रुव राज सिंह नें आवंतिका को मृत घोषित कर दिया| वीर सिंह नें बताया कि पत्नी काफी समय से पेट दर्द की समस्या से ग्रसित थी| जिससे वह परेशान रहती थी| लिहाजा उसने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली| मामले की सूचना पुलिस को दी गयी|