अपडेट: बाइकों की भिंडत में दो की मौत,एक गंभीर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बाइकों की आपने सामने की भिडंत में दो बाइक सबारों की मौत हो गयी| जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया | उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| दोनों बाइक सबार हेलमेट नही लगाये थे| यदि हेलमेट होता तो जान बच सकती थी|
थाना मऊदरवाजा के ग्राम टिकुरीयन नगला निवासी 24 वर्षीय सतेन्द्र पुत्र काली चरण राजपूत जयपुर में छपाई फैक्ट्री में कार्य करता था| वह लगभग एक सप्ताह पूर्व ही घर आया था| उसकी पत्नी दुर्गा नौगवां कैंट निवासी एक युवक के साथ चली गयी थी| रविवार को सतेन्द्र बाइक से राजेपुर क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा स्थित अपनी ननिहाल गया था| वहां से वापस आनें के दौरान वह ससुराल चाचूपुर में भी रुका | ससुराल से वह बाइक से घर निकला| उसी दौरान थाना राजेपुर क्षेत्र के पांचाल घाट व चाचूपुर के मध्य सामने से आ रही बाइक से सतेन्द्र की बाइक की भिंडत हो गयी| जिससे सतेन्द्र के साथ ही सामने की बाइक पर बैठे दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये | तीनों को लोहिया अस्पताल में भेजा गया| जहाँ चिकित्सक नें सतेन्द्र के साथ ही सामने की बाइक पर सबार दूसरे घायल को मृत घोषित कर दिया| जबकि एक बाइक सबार का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है| दूसरे बाइक सबार की शिनाख्त कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम बुढनामऊ निवासी 26 वर्षीय बंटू राठौर पुत्र शिव कुमार व घायल शिनाख्त सूरज के रूप में हुई | सीओ अमृतपुर रविन्द्र नाथ राय व थानाध्यक्ष रणविजय सिंह मौके पर पंहुचे और जाँच की| सीओ नें बताया कि जाँच की जा रही है|