फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्जी भूमि बिक्री करने के मामले में असलहों से मारपीट व जान से मारने की धमकी देनें के मामले में पुलिस नें एक नामजद सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|
थाना मऊदरवाजा ग्राम सिठऊपुर निवासी सरोजनी पत्नी जितेन्द्र सिंह परिवार सहित गाजियाबाद में ही रह रही है। सरोजनी नें साल 2015 में कुशल सिंह परिहार पुत्र महेन्द्र पाल सिंह निवासी जयनारायन वर्मा रोड, फतेहगढ़ ने नेकपुर कलां में प्लाटिंग करने का एडर्वटाइजमेंट करवाया था। अनिल कुमार पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी 1/88 गाढी खाना फतेहगढ़ के माध्यम से सरोजनी की बात कुशल सिंह परिहार से हुयी थी और उन्होने बताया कि वह प्लाट का बैनामा अभी कर देंगे और बाद में निहास भरवाकर प्लाट उपलब्ध करा देगें। 24 मई 2015 को कुशल सिंह परिहार द्वारा एक प्लाट जिसके पूरब में प्लाट विक्रेता, पश्चिम में 18 फीट सड़क, उत्तर प्लाट विक्रेता, दक्षिण प्लाट विक्रेता की चौहद्दी दर्शायी गयी। कुशल सिंह परिहार द्वारा धोखाधडी कर सरोजनी के पति से फर्जी रजिस्ट्री कर रू0 7 लाख रूपये ले लिया तथा उसी प्लाट की रजिस्ट्री सतेन्द्र सिंह पुत्र विश्राम यादव को 10 लाख लेकर पहले ही फर्जी बैनामा कर दिया था।
इस मामले में चार्जशीट दाखिल की गयी थी। इस मुकदमें में सरोजनी भी गवाह है। जिसमें सरोजनी ने कुशल सिंह परिहार के खिलाफ गवाही दी थी। कुशल सिंह परिहार ने सरोजनी के मुकदमे में समझौता करने व दूसरी जगह प्लाट देने की कहकर सरोजनी व उसके पति जितेन्द्र सिंह व उसके पुत्र अनिल को अपने घर बुलाया| कुशल नें कहा कि डेढ़ लाख और देने पर तुमको प्लाट दे देंगे। 21 सितम्बर 2023 को कुशल सिंह परिहार ने सरोजनी व उसके पति को डेढ़ लाख लेकर कचहेरी फतेहगढ़ बुलाया कचेहरी के बाहर पहुँची तो वहाँ पर कुशल सिंह परिहार व उसके साथ चार अज्ञात आदमियों जो रायफल व बन्दूक लिए थे, उन्होंने आरोपियों से डेढ़ लाख ले लिया तथा जबरजस्ती से कोरे कागजों व स्टप पर रायफल के दम पर हस्ताक्षर करा लिये। विरोध करने पर कुशल सिंह परिहार ने रायफल की बट से सरोजनी व उसके पति को मारा पीटा|
बन्दूक व रायफल से मारपीट कर धमकी देना व अश्लीलता करनें में पांच फंसे
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



