फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सामान भरी डीसीएम में अचानक संदिग्ध हालत में भीषण आग लग गयीl देखते ही देखते आग ने बिकराल रुप ले लियाl दमकल ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया l
[adrotate banner="3"]
थाना कादरी गेट के कादरी गेट-लाल दरवाजा मार्ग निवासी पुनीत पुत्र रामदेव दुबे की ट्रांसफोर्ट है l शुक्रवार को कानपुर से किराना, मेडिकल आदि का सामान भरा था l डीसीएम रतनेश्वर महादेव मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी थी l सुबह लगभग 8:30 बजे डीसीएम में अचानक आग लग गयीl जिससे हड़कंप मच गया l पुनीत मौके पर आ गए उन्होंने दमकल को सूचना दी l जिसके बाद दमकल मौके पर पंहुंची और कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया l आग लगने के दौरान सड़क पर जाम लग गया l
[adrotate banner="2"]


