पूर्व सभासद सहित कई हाथी से उतर साइकिल पर सबार

0
206

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) चुनाव के चंद दिन पूर्व ही बसपा क झटका लगा| पूर्व सभासद सहित कई बसपा छोड़कर सपा में शामिल हो गये | पार्टी में आये लोगों को प्रत्याशी के समर्थन में तेजी के साथ लगने के निर्देश दिये गये हैं|
ढिलाबल कायमगंज बाईपास पर स्थित सपा प्रत्याशी डा. नबल किशोर शाक्य के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह यादव, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला प्रवक्ता विवेक यादव व प्रत्याशी की धर्म पत्नी प्रियंका शाक्य की मौजूदगी में सदस्यता दिलाई गयी| बसपा छोड़कर सपा में शामिल होनें वाले लोगों में पूर्व सभासद आमिर खलीफा, तौसीफ खान, राजी अंसारी, आजम खान ,सलमान , धीरेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं| मोहन गंगवार,चांद खां, अखिल कठेरिया, एमपी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
संकिसा में चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

सपा प्रत्याशी डा. नवल किशोर शाक्य ने कायमगंज में चुनाव प्रचार समर्थन माँगा| नगर पंचायत संकिसा में सपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया| कायमगंज के पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी रहे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]