भगवान परशुराम की यात्रा भव्य बनानें का संकल्प

0
172

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) आगामी 10 मई को आयोजित होनें वाली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकालने का संकल्प समाज के लोगों नें लिया|
शहर के गंगा नगर स्थित सभासद नीलम अग्निहोत्री के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया | जिसमे भगवान परशुराम की जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा में पूरी ताकत के साथ समाज को एक जुट करके एकत्रित करनें पर चर्चा हुई |इसके साथ ही यात्रा को किसी तरह भव्य बनाया जाये इस पर भी विचार किया गया| बुजुर्गो ने यात्रा में सम्मिलित होने व युवा साथियों ने यात्रा को भव्य बनाने का संकल्प लिया| मुख्य रूप यात्रा संयोजक सौरभ मिश्रा, यात्रा प्रभारी आदित्य दीक्षित, यात्रा संरक्षक विमलेश मिश्रा, सर्वेश अवस्थी, कज्जू मिश्रा, उमेश मिश्रा, महेश मिश्रा, रामाकांत शुक्ला, मनोज अग्निहोत्री, महेश मिश्रा, चित्रा अग्निहोत्री, अखिलेश द्विवेदी, डब्बू अग्निहोत्री, अशोक अग्निहोत्री, अखिलेश वाजपेयी, अमित वाजपेयी,ओमू दुबे, सुमित वाजपेयी,राम जी मिश्रा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]