अखिलेश की एंट्री से कन्नौज में त्रिकोणीय हुआ मुकाबला,15 प्रत्याशी मैदान में

0
342

कन्नौज:लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चौथे चरण में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो गई है| कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के लिए दो प्रत्याशियों ने पर्चे वापस लिए हैं। अब 15 प्रत्याशियों के लिए मतदान होगा। इन सभी को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं।सपा प्रमुख अखिलेश यादव,भाजपा के सुब्रत पाठक और बसपा के इमरान बिन जफर के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। तीनों प्रमुख दल अपनी-अपनी ताकत दिखाने में लगे हुए हैं। इस सीट पर पूरे उत्तर प्रदेश की निगाहे टिकी हुई है।सपा प्रमुख अखिलेश यादव की एंट्री से अब मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है,तीनो दल अपने अपने वर्चस्व से प्रत्याशियों को साधने में लगे है|वर्ष 2019 में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को भाजपा के सुब्रत पाठक ने करीब 12 हजार मतों से पराजित किया था। इस बार सपा मुखिया स्वयं मैदान में हैं। इससे कन्नौज लोकसभा का चुनाव दिलचस्प हो गया है। अब देखना है कि इस सीट पर इस बार क्या सुब्रत पाठक का कब्जा बरकरार रहता है या फिर सपा मुखिया अपने पुराने गढ़ को सुरक्षित रख पाते हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]