लखनऊ: इस महीने गर्मी ने अपने तेवर दिखाकर लोगों की हालत खराब कर दी है। जैसे-जैसे अप्रैल का महीना बढ़ता गया, यूपी का तापमान भी ऊपर चढ़ता गया। नतीजा ये आया कि गर्मी से लोगों का हाल बेहाल होता गया। चढ़ते पारे ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। देश में आगरा बुधवार को तीसरा गर्म शहर रहा। सुबह से शाम तक सूरज ने तल्ख तेवर दिखाए। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गर्मी से अभी राहत नहीं मिलेगी। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी,अधिकतम तापमान यथावत रहेगा।माैसम में मंगलवार शाम बदलाव देखने को मिला था। ठंडी हवा चलने लगी थी। इसका असर बुधवार सुबह देखने को मिला। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। दिन चढ़ने के साथ सूरज ने भी तेवर दिखाए।मौसम विभाग ने गुरुवार को आंशिक बादल रहने का पूर्वानुमान जताया है,जिससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। शुक्रवार को आंशिक बादल रह सकते हैं और गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं।
गर्मी से लोगों का हाल बेहाल,जानिए आज के मौसम का हाल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


