फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भाजपा, सपा व बसपा प्रत्याशी सहित 9 नें नामांकन पत्र खरीद लिये| लेकिन अभी किसी नें भी अपना नामांकन दाखिल नही किया है|
शुक्रवार को बहुजन क्रांति पार्टी से रंजित सिंह पुत्र जीवा लाल निवासी धन्सुआ फतेहगढ़, समाजवादी पार्टी से नबल किशोर शाक्य पुत्र सूरज पाल निवासी श्याम नगर मझोला कायमगंज, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से दिनेश सक्सेना पुत्र जीवा लाला निवासी उम्मरपुर कायमगंज, संयुक्त जनादेश पार्टी से इरशाद पुत्र इमदार हुसैन निवासी जरारी जहानगंज, किसान क्रांति दल नरेंद्र सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी भऊआ नगला पांचाल घाट, बहुजन समाज पार्टी से क्रांति पाण्डेय पुत्र बृजेश पाण्डेय निवासी नई बस्ती फर्रुखाबाद, आजाद समाज पार्टी से सुनील कुमार पुत्र रामप्रकाश निवासी अम्बेडकर नगर कमालगंज, भाजपा से मुकेश राजपूत व उनकी पत्नी सौभाग्यवती राजपूत नें निर्दलीय पर्चा खरीदा है| सहायक रिटर्निंग आफिसर नें बताया की शुक्रवार को 19 अप्रैल को एक भी नामांकन नही हुआ |
भाजपा, सपा व बसपा प्रत्याशी सहित 9 नें लिये पर्चे, नामांकन निल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



