बालिका से गैंगरेप में मुकदमा, दो गिरफ्तार

0
149

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस नें मुकदमा दर्ज किया है| पुलिस नें दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया |
थाना मऊदवाजा क्षेत्र के एक गाँव निवासी 6 वर्षीय बालिका शौच के लिए गयी थी|इस दौरान उसकके साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया गया| मामले में पीड़िता के पिता नें थाना मऊदरवाजा के ग्राम रशीदपुर निवासी विमलेश जाटव पुत्र विशुनदयाल, अभय जाटव पुत्र लाला राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था|
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार नें गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि थानाध्यक्ष अमित गंगवार और उनकी टीम नें दोनों आरोपियों को पुलिस नें 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया | आरोपियों नें पुलिस को बताया कि शराब के नशे में उन्होंने यह अपराध किया| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह, सीओ सिटी प्रदीप कुमार रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]