बेटे के जन्मदिन पर पिता ने चुनी मौत, फांसी लगा दी जान

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) दो दिन पूर्व दिल्ली से लौटे पूर्व प्रधान के भतीजे ने अपने पुत्र के जन्मदिन पर ही फांसी लगा के जान दे दी। थाना क्षेत्र के ग्राम बदनपुर निवासी पूर्व प्रधान कृष्णपाल सिंह का 36वर्षीय भतीजा अरविंद उर्फ अभय प्रताप सिंह पुत्र वीरपाल दिल्ली में नौकरी कर रहा था, बीते दो दी दिन पूर्व ही वह अपने घर आया था। अरविंद की पत्नी अंजली अपने 7 वर्षीय पुत्र सोना के साथ मसेनी मे किराये पर रहती है। अरविंद भी वहीं रुका था। अंजली ने बताया की आज उसके पुत्र सोना का जन्मदिन है लिहाजा अरविंद ने बीते दिन ही जन्मदिन का सामान बाजार से लेकर रखा। गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे अरविंद बाइक से गांव बदनपुर जाने की कहकर निकला। सुबह जब अरविंद का बटाईदार मुरारी खेत की तरफ गया तो उसने अरविंद का शव उसके खेत मे खड़ी जामुन के पेड़ पर काले दुपट्टे से लटका देखा। सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी अंजली आदि परिजन मौके पर पंहुचे, उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एसआई उदय नारायण शुक्ला, श्याम बाबू मौके पर पंहुचे। उन्होंने शव कब्जे मे लेकर जांच शुरू की।