आयकर विभाग के नोटिस को कांग्रेस ने बताया पूर्व नियोजित शैतानी अभियान

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लोकसभा चुनाव अभियान के बीच आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस को भेजे गए 1800 करोड़ रुपए से अधिक की वसूली नोटिस को पूर्व नियोजित शैतानी अभियान बताया है| इसके साथ ही इसके विरोध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है|
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला गौतम के नेतृत्व में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पंहुचे और एसडीएम सदर गजराज सिंह को मुख्य चुनाव आयोग नई दिल्ली को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा| कांग्रेसियों नें कहा कि कांग्रेस से जबरन 135 करोड़ वसूले और एक महीने से ज्यादा पार्टी के खाते जब्त रहे मगर भाजपा के मामले में आयकर विभाग आंख पर पट्टी बांध कर बैठा है। अब यह साफ है कि अबैध और अलोक तांत्रिक कार्यवाही में आयकर विभाग नें कांग्रेस पार्टी के खिलाफ अगला पूर्व नियोजित शैतानी अभियान शुरू किया है | इस दौरान शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, वरुण त्रिपाठी, पंकज वर्मा, वीरेंद्र मिश्रा आदि रहे|