फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) घास लेनें गया किशोर संदिग्ध हालत में बेहोश (नशे में) पड़ा मिला| परिजनों नें किशोर को सीएचसी में भर्ती कराया| परिजनों नें मौखिक रूप से उसके साथ कुकर्म करनें का आरोप लगाया | लेकिन पुलिस को दी गयी तहरीर में इसका कोई जिक्र नही किया | पुलिस ने फिलहाल आरोपी को हिरासतमें लिया है |
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी 16 वर्षीय किशोर घास लेनें रामगंगा की कटरी में गया था| जहाँ काफी देर तक जब वापस नही आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की| जिस पर वह रामगंगा कटरी में नशे की हालत में बेहोश मिला| किशोर के पिता नें शराब पिलाकर उसके साथ कुकर्म करनें का आरोप मौखिक रूप से लगाया है | लेकिन पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप है कि हरिहरपुर के प्रधान श्यामपाल के खेतों में रखवाली करनें वाले छविराम पुत्र वीरेंद्र नें उसके पुत्र को नशीली पदार्थ खिला दिया जिससे वह बेहोश हो गया| मामले की जानकारी होनें पर डायल 112 व 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गयी| एम्बुलेंस से उसे सीएचसी राजेपुर लाया गया| जहाँ चिकित्सक नें उसको भर्ती कर उपचार शुरू किया |
थानाध्यक्ष रणविजय सिंह नें बताया कि परिजनों ने तहरीर में कुकर्म किये जानें का जिक्र नही किया है| तहरीर में नशीला पदार्थ दिये जानें के विषय में जानकारी दी गयी है| जाँच की जा रही है|
घास लेनें गया किशोर बेहोश पड़ा मिला
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



