झारखंड से लायी गयी अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार

0
170

फर्रूखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) थाना पुलिस नें चार किलो अफीम के साथ आरोपी को धर दबोचा| अन्तराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत लगभग 72 लाख रूपये है|
पुलिस नें ग्राम नागी ऊँचाधना विशुनगढ़ हजारीबाग झारखण्ड निवासी विपिन कुमार महतो पुत्र गिरीधारी लाल महतो को मुखबिर की सूचना पर मंझना मार्केट रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया | उसके पास से पुलिस को 4 किलो अफीम, 01 मोबाइल, 1250 रुपये व एक पर्स मय आधारकार्ड एवं पैनकार्ड आदि बरामद किया|

[adrotate banner="3"]


[adrotate banner="2"]