फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद बढ़ गया| जिसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और जूता चप्पल चल गये| खबर लिखे जानें तक एक पक्ष के चार लोगों का पुलिस नें लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया| 
थाना कादरी गेट में ग्राम नगला खैरबंद निवासी रामसेवक पुत्र ओमप्रकाश नें पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सोमवार को दोपहर लगभग 2:10 बजे वह अपने मकान की निहास खुदवा रहा था| उसी समय उसके पड़ोसी कमलेश कुमार पुत्र रामचन्द्र. अमित व अंशुल पुत्र रामबाबू अपने परिजनों के साथ आ गये| आरोपी अचानक हमलावर हो गये | उन्होंने जमकर लाठी-डंडो से मारपीट शुरू कर दी| मामले का वीडियो किसी नें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया| जिसमे दिख रहा है कि किस तरह से लाठी-डंडे महिलाये और युवतियां चला रही हैं| मारपीट में रामसेवक की तरफ से उनकी 40 वर्षीय पत्नी सीमा, 43 वर्षीय राम सेवक, 16 वर्षीय वंश पुत्र राम सेवक, 12 वर्षीय युवराज पुत्र राम सेवक का पुलिस नें लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया| मेडिकल डा.अभिषेक चतुर्वेदी नें किया |
दूसरे पक्ष के समर्थन में भाकियू नें चौकी पर दिया धरना
रामसेवक पक्ष के समर्थन में भाकियू मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा अपने पदाधिकारियों के साथ आईटीआई चौकी के सामने धरने पर बैठ गये| उन्होंने बताया कि वह भाकियू कार्यकर्ता कमलेश कुमार और उनके परिजनों के साथ भी मारपीट की गयी| जबकि रामसेवक जिस जगह पर अपनी निहास भर रहे थे वह मामला न्यायालय में हैं| धरनें की जानकारी होनें पर सीओ सिटी प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला आदि मौके पर पंहुचे और कार्यवाही का भरोसा देकर धरना समाप्त कराया| पुलिस नें दोनों पक्षों के के दो लोगों को हिरासत में ले लिया| मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है | थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि दोनों पक्षों के दो को हिरासत में लिया गया है| कार्यवाही की जायेगी|
भूमि विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल,भाकियू नें दिया धरना
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

