फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) माघ मेला रामनगरिया के शुभारम्भ के 14 दिन गुजर जानें के बाद विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने मेला श्रीरामनगरिया में विकास प्रदर्शनी का फीता काट कर उदघाटन किया ।
बीते 25 जनवरी को मेला रामनगरिया का शुभारम्भ तत्कालीन जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें फीता काटकर किया था | मेला शुरू हुए 14 दिन गुजर गये जिसके बाद बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह नें फीता काटकर विकास प्रदर्शनी का भी शुभारम्भ कर दिया | डीएम ने प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के लगे हुये 40 स्टालो का अवलोकन किया व स्टालो पर प्रदर्शित योजनाओं के बारे में संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ,मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा, अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति आदि रहे|
मेला राम नगरिया शुभारम्भ के 14 दिन बाद विकास प्रदर्शनी का काटा गया फीता




