‘जय श्रीराम’ का नारा लगानें वाले को सपा प्रत्याशी नें सभा से निकाला, वीडियो वायरल

0
177


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिनों ही सपा के लोकसभा प्रत्याशी घोषित किये गये डॉ. नबल किशोर शाक्य की सभा में जय श्रीराम का नारा लगानें वाले युवक को बाहर निकाल दिया गया | वीडियो वायरल होनें के बाद मामला सोशल मीडिया पर गर्म है | भाजपा के बड़े नेताओं नें उसे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर भी किया है|
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है | बताया जा रहा है कि बीते दिन कम्पिल में सपा प्रत्याशी नबल किशोर शाक्य नें एक जन सभा की | जिसमे भाषण के दौरान उत्साहित एक ग्रामीण नें जय श्रीराम का नारा लगा दिया | जिस पर सपा प्रत्याशी नें अपने सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों से उस ग्रामीण को जनसभा से बाहर करा दिया|
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होनें के बाद यूपी की योगी सरकार के जल शक्ति और बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह नें अपने ट्विटर एकाउंट पर वीडियो को शेयर किया और लिखा की ‘आखिर सपा को प्रभु राम से इतनी नफरत क्यों?’ उन्होंने यह भी लिखा की फर्रुखाबाद लोकसभा से सपा प्रत्याशी की सभा में जय श्रीराम का नारा लगानें वाले व्यक्ति को अपमानित कर बाहर निकाला गया|
सांसद मुकेश राजपूत नें बताया की राम जन-जन में व कण-कण है| यदि वीडियो वायरल हुआ है तो जय श्रीराम के नारे लगानें वाले लोगों को हटाया गया तो इसकी जाँच होगी| योगी राज में कोई किसी को भी धमका नही सकता| भगवान सबके होते हैं| भगवान के नारे लगानें वालों को धमकना गुंडई है| इस प्रकार के लोगें के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी| यह सपा की सरकार नही की राम का नाम लेनें वालों को जेल में डाल दिया जाता हो राम भक्तों पर गोलियां चलायीं जातीं हों |
सपा प्रत्याशी डॉ. नबल किशोर शाक्य नें जेएनआई को बताया कि वह एक परिवार में मौत होनें पर परिजनों को सांत्वना देनें गये थे| जय श्रीराम का नारे लगानें वाला शराब के नशे में था| वह बात नही करनें दे रहा था| जिसके चलते उसे वहां से हटाया गया| भगवान राम उनके लिए सबसे पहले हैं| वह एक चिकित्सक हैं उनकी राम व कृष्ण के साथ ही सभी धर्मों में आस्था है| वीडियो भ्रामक रूप से वायरल किया गया है|


[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]