शिकायत कर्ता का अपहरण करनें के आरोप में माफिया डब्बन का साला गिरफ्तार

0
153

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मुकदमा दर्ज करानें वाले शिकायत कर्ता का अपहरण करनें के मामले में पुलिस नें माफिया अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे ‘डब्बन’ के साले को गिरफ्तार किया गया है |
दरअसल बीते 20 जुलाई 2023 को थाना मऊदरवाजा में रवि मोहन पुत्र चन्द्र मोहन निवासी मरकिचिया बेबर मैनपुरी नें मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि उनके परिवार की अनुपम दुबे गैंग से रंजिश चल रही है| जिसके चलते अनुपम दुबे व उनके गुर्गों नें उनके पिता चन्द्र मोहन का बघार नाले के पास से अपहरण कर लिया | इस मामले में थाना मऊदरवाजा पुलिस नें आरोपी आशीष पाण्डेय पुत्र चन्द्रपाल पाण्डेय निवासी अलीपुर पट्टी मैनपुरी को गिरफ्तार किया| गिरफ्तार आशीष पाण्डेय नें पुलिस को बताया कि चन्द्र मोहन सूरी नें कोतवाली मोहम्मदाबाद में उसके जीजा अनुराग दुबे डब्बन व उनके भाई अनुपम दुबे के नाम मुकदमा लिखा दिया था| उनके कहनें पर कई बार सूरी को समझाने अ प्रयास किया लेकिन वह समझौता को राजी नही हुआ| जिसके बाद योजना बनाकर मुकदमा में समझौता पर दबाब बनाने के लिए चद्र मोहन सूरी का अपहरण कर लिया |

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]