फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तेज रफ्तार रोडवेज चालक ने मवेशी बेचने जा रहे ग्रामीण को टक्कर मार दी| जिससे ग्रामीण की मौत हो गयी| आसपास के लोगों ने बस को घेर लिया चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुम्हरपुर इमलाक निवासी 42 वर्षीय राशिद बुधवार सुबह अपनी भैंस को मोहम्मदाबाद के बाजार में बेंचने के लिए पिकअप पर लाद कर रोड़ किनारे खड़ा था| पीछे से तेज रफ्तार रोड़वेज बस चालक ने टक्कर मार दी| जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी| आस पास के लोगों ने बस को पकड़ लिया, जबकि चालक फरार हो गया |मृतक की पत्नी पत्नी रिजवाना, मां इरसाद बेगम का रो रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस नें शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


