स्वामी विवेकानंद कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति की बयार

0
201


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर के स्वामी विवेकानंद कॉलेज आफ नर्सिंग सरैया में 75वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भारत माता की पूजा अर्चना कर
ध्वजारोहण किया गया साथ ही बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सरस्वती माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया| सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही गणतंत्र दिवस पर भाषण प्रतियोगिता , निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया । संस्था की प्राचार्या ने सभी छात्र-छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश 15 अगस्त 1947 को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त जरूर हुआ लेकिन देश की शासन व्यवस्था को चलाने के लिए हमारे पास अपना संविधान नहीं था संविधान के बगैर देश को नहीं चलाया जा सकता| डॉ.भीमराव अंबेडकर द्वारा गठित कमेटी ने 2 साल 11 महीने 18 दिन में संविधान लिखकर तैयार किया इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया| तब से हम गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते आ रहे हैं । कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार अग्निहोत्री, प्रबंधक अनुराग दुबे एवं डायरेक्टर डॉ. सचिन दुबे रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]